....

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में मॉ रेवा कैफे एवं रेस्टोरेंट का शुभारंभ

 भोपाल : रविवार, जून 30, 2024/   प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में माँ रेवा कैफे एवं रेस्टोंरेंट का शुभारंभ आज  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाव्हाण द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सांसद सत्यगिरी उल्का एवं विधायक जिग्नेश मेवाड़ी, कांग्रेस पदाधिकारी सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

पटवारी एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में माँ रेवा कैफे एवं रेस्टोंरेंट का शुभारंभ करते हुये कहा कि कैफे में चाय-नाश्ते के साथ इडली, डोसा, सांभर सहित सभी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन सस्ती दरों पर उपलब्ध रहेगा। कांग्रेसजनों, मीडिया के साथियों और आमजनों को सस्ती और सुलभता को दृष्टिगत रखते हुये यह सुविधा प्रारंभ की गई है।


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में माँ रेवा कैफे एवं रेस्टोरेंट का शुभारंभ उक्त नेताओं के करकमलों द्वारा किया गया है। कैफे में सभी प्रकार के व्यंजन सस्ती दरों पर उपलब्ध रहेंगे। जिसमें सभी प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे।


कैफे एवं रेस्टोरेंट की संचालक राजश्री पाण्डेय और आरव पाण्डेय की ओर से शुभारंभ अवसर पर कांग्रेसजनों एवं आमजनों ने आज फ्री साउथ इंडियन व्यजनों का आनंद उठाया।  


इस अवसर पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, एन.पी. प्रजापति, विजयलक्ष्मी साधौ, राजमणि पटेल, शोभा ओझा, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र पटेल, फरजाना खान, संतराम दुबे, ललित सेन, ब्रजेश साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारी, प्रवक्तागण एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment