....

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था

 जम्मू  : रविवार, जून 30, 2024/  अमरनाथ यात्रा के पहले दिन कल कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज रविवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 6619 यात्रियों का तीसरा जत्था 319 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।



6619 यात्रियों में से 3,838 यात्री सुबह 4 बजे वाहनों में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना जबकि 2,781 यात्री सुबह 4.30 बजे वाहनों में सवार होकर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस जत्थे में 5 हजार 143 पुरुष, 1 हजार 141 महिलाएं, 18 बच्चे, 241 साधु और 76 साध्वी शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 15 हजार 251 हो गई है।


इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7000 से अधिक सेवादार स्वयंसेवक तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।


इससे पहले पीएम मोदी आज रविवार को मन की बात के 111 वें एपिसोड में अमरनाथ यात्रा पर गए सभी श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी उन्होंने बाबा बर्फानी से सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशा की कि सभी सुरक्षित पूर्वक अपनी यात्रा सम्मन्न करें।






Share on Google Plus

click newsroom

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment