....

सागर में 70 साल से योग से बीमारी दूर कर रहे गुरु विष्णु आर्य

 

सागर। बुंदेलखंड के सागर में बीते 70 वर्षों से लोगों की गंभीर बीमारियों को योग से दूर करने का उपचार नि:शुल्क किया जा रहा है। यह पुनीत कार्य कर रहे हैं दो सौ से ज्यादा योगासन करने वाले 90 वर्षीय योग गुरु विष्णु आर्य। उन्होंने कई मरीजों की बीमारियों को दूर कर उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके भी सिखाएं हैं। उनसे योग सीखकर स्वस्थ होने वालों में केंद्रीय मंत्री से लेकर कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।


योग के प्रति योग गुरु के द्वारा सात दशकों से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए हाल ही में भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आमतौर पर लोग योग में केवल 12 आसन जानते हैं, किंतु योगाचार्य विष्णु आर्य दो सौ से ज्यादा आसन कर लेते हैं। उन्होंने जब अपने गुरु सत्यानंद सरस्वती के सामने इन आसनों का प्रदर्शन किया, तो वे भी दंग रह गए थे।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment