भोपाल : शुक्रवार, जून 14, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का 16 जून को शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पिछली बार की तरह ही पुनः छः मंत्रियों को स्थान मिला है। नये मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर को शामिल किया गया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सबनानी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों का 16 जून रविवार को शाम 5 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सभी मंत्रियों से आग्रह किया था जिस पर सभी केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी सहमति दी है।
0 comments:
Post a Comment