....

मध्य प्रदेश के 15 शहरों में बढ़ा तापमान

 

प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अब प्रदेश के शेष क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।



रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मलाजखंड में तीन, सिवनी में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शेष स्थानों पर मौसम लगभग शुष्क रहा। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकार्ड किया गया। 15 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। भोपाल में भी अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो शनिवार के अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment