....

बालाघाट में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह - मुझे सबका विकास करना है, कांग्रेस बेइमानों की पार्टी



बालाघाट। खरगे जी बोल रहे हैं कि हमारी लड़ाई भाजपा के पांच पांडवों से है। मतलब आप खुद को ही कौरव सिद्ध कर रहे हो। कांग्रेस के मन में जनहित नहीं है। इन्होंने 9 वचन दिए थे, एक भी पूरे नहीं किए। सवा साल के कार्यकाल में मेरी सारी योजनाएं बंद कर दी। कांग्रेस ने तो कफन के पैसे भी गरीब जनता से छीन लिए। याद रखना बहनों, बीजेपी है तो लाडली बहन योजना है अगर कांग्रेस की सरकार आ गई तो लाडला ना रहेगी ना बहना रहेगी। कांग्रेस की सरकार बन गई तो सबसे पहले इस योजना पर ताला लगा देगी। इसलिए कांग्रेस के सत्ता में आने वाले द्वार पर आप ताला लगा दो, इस द्वार से तो मामा ही जाएगा। मैंने नया मध्य प्रदेश गढ़ा है इसे और आगे लेकर जाना है।



अनूपपुर के बाद मंडला में गरजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार को अनूपपुर के कोतमा और चचाई के बाद मंडला में कांग्रेस पर जमकर गरजे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने कहा कि लाड़ली बहना योजना नहीं है ये जिंदगी बदलने का अभियान है। 1 करोड़ 32 लाख बहन हैं मेरी मैं सौभाग्य शाली हूं। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी परेशान हैं मेरा श्राद्ध तक कर दिया। कमलनाथ कहते हैं कौन सा पाप किया था कि सरकार गिरा दी,उन्होंने संबल योजना बन्द कर दी। लैपटॉप छीन लिए, तीर्थ दर्शन यात्रा बन्द कर दी।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले-कांग्रेस के धोखे में मत रहना, धोखे से सरकार आई तो ना लाड़ली रहेगी ना बहना

अनूपपुर में शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस बेईमान पार्टी है दोहरे चरित्र की बात करती है। कांग्रेस से सतर्क रहें यदि धोखे से भी यह सरकार आई तो ना लाड़ली रहेगी ना बहना।सारी योजनाओं पर ताला लटका देगी। इसलिए कांग्रेस को ही ताला लगा दो। राहुल बाबा ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन डिफाल्टर कर दिया था। बेरोजगारी दूर करने की जगह बच्चों को ढ़ोर चराने वाली ट्रेनिंग योजना बनाई थी। मां -बहन, नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस के नेता रोज मां- बहन की बेइज्जती करते हैं। नीतीश कुमार दिल्ली में उद्योगपतियों का विरोध करते हैं और मध्य प्रदेश में उद्योगपति सेठ कमलनाथ का चेहरा सामने लाते हैं। भ्रष्टाचार की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं के कलभइया डालते घूमते हैं। कांग्रेस मिसगाइड करने वाली एक मिसाल पार्टी है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के बिजुरी और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के चचाई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं हर स्त्री को देवी स्वरूप देखता हूं

बिजुरी के हनुमान मंदिर चौक में आयोजित जनसभा में शिवराज सिंह ने कहा कि मैं हर स्त्री को देवी स्वरूप देखता हूं। कन्याओं के पैर धोता हूं कन्या भोज करता हूं तो कांग्रेसी इसका विरोध करते हैं। कहते हैं मैं नौटंकी कर रहा हूं। राहुल और प्रियंका क्या जाने मां, बहन और बेटी का सम्मान क्या होता है। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रियंका जी आपके नेता कई जगह स्त्रियों को आइटम कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने जिन्हें टिकट दिया है वह बेटियों और स्त्रियों का कितना सम्मान करते हैं यह किसी से छिपा नहीं है।


एक करोड़ 32 लाख बहनों का भाई हूं


मैं एक करोड़ 32 लाख बहनों का भाई हूं।गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं छोटी-छोटी जरूरत के लिए परेशान हो जाती थी इसलिए मन में विचार आया क्या करूं। इसीलिए लाडली बहना योजना बनाई ताकि वह अपनी जरूरत पूरी कर सकें। कांग्रेसी मेरी शिकायत निर्वाचन आयोग से करी थी कि मैं पैसे भेज रहा हूं। मैं डंके की चोट में बहनों की आस पूरी की और आगे भी रुपए का इंतजाम करता रहूंगा। बस इतना ध्यान रखना यदि कांग्रेस की सरकार आई तो यह योजना बंद कर देगी। मेरा अगला लक्ष्य स्व सहायता समूह के माध्यम से सभी को लखपति दीदी बनाना है।दस हजार महीना से आमदनी एक साल में एक लाख करूंगा।


दस-दस सीएम राइज स्कूल बनाकर दूंगा


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोतमा और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने हेतु दस-दस सीएम राइज स्कूल बनाकर दूंगा। कांग्रेस ने अपने सवा साल के कार्यकाल में बच्चों की लैपटाप, साइकिल छीन ली थी पेंशन योजना बंद कर दी थी। बुजुर्गों को तीर्थ कराना बंद कर दिया था। बिजुरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर मारने की बात कह रहे हैं। वो इस बात को याद रख ले कि हमारे किसी भी कार्यकताओं को अगर आंख उठा कर भी देखते हैं तो ये आप का मामा चुप नहीं रहेगा। मामा का बुलडोजर तैयार खड़ा है।


चचाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार बनते ही सभी के नाम जोड़े जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चचाई में आयोजित सभा में कहा कि जिन बहनों के नाम लाड़ली बहन योजना पोर्टल से वंचित रह गए हैं चुनाव के बाद सरकार बनते ही सभी के नाम जोड़े जाएंगे। 21 साल की आयु में शादी की शर्त को अब नहीं रखा जाएगा।जो पढ़ाई भी कर रही हैं उन सभी के खाते में भी पैसे दूंगा। ऊर्जा नगरी चचाई में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी मांग थी कि 500 मेगावाट का नया प्लांट यहां स्थापित हो 5600 करोड़ की लागत से प्लांट लगाने की पूरी स्वीकृत करा कर आया हूं। भाजपा पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश और क्षेत्र के विकास में जो कार्य किए हैं वह कांग्रेस ने कभी नहीं किया। लोग मुझे मां कहते हैं तो राहुल और प्रियंका को तकलीफ होती है प्रियंका ने तो मुझे कंस तक कह दिया। यह रिश्ता राहुल और प्रियंका नहीं समझ सकते।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment