आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले एक बड़ा खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान होंगे। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में वापस चले गए हैं। जिसके बाद GT ने बड़ा फैसला लिया है।
गुजरात टाइटंस से पहले केकेआर का हिस्सा थे शुभमन
शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ में टीम में शामिल किया था। इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हार्दिक को ऑक्शन में GT से 15 करोड़ रुपये मिले थे। वे इसी प्राइस पर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने है।
हार्दिक की कप्तानी में दो बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस
गुजरात IPL की नई फ्रेंचाइज है। उसने लगातार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में फाइनल खेले हैं। 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
0 comments:
Post a Comment