....

रणवीर सिंह ने करण जौहर को कह डाला 'ठरकी अंकल', सीक्रेट पर्सनल लाइफ के खोले कई राज


मोस्ट कंट्रोवर्शियल चैट शो एक बार फिर शुरू होने वाला है। इस शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल होते हैं और अपनी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स रिवील करते हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस शो की बात कर रहे हैं। करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो के पहले मेहमान फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो लीक हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर, करण को ठरकी अंकल कह रहे हैं।



ठरकी अंकल के जवाब में रणवीर ने कही ये बात

दरअसल, एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है, जो कि करण जौहर के शो का प्रोमो है। इस प्रोमो में रणवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने दीपिका को शादी से तीन साल पहले ही प्रपोज कर दिया था और सीक्रेटली इंगेज हो गए थे। करण, दीपिका और रणवीर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे दोनों साथ में स्मोकी हॉट लग रहे हैं। इस पर रणवीर सिंह कहते हैं, ठरकी अंकल। इसके बाद करण जवाब देते हैं, तुझसे तो मैं बाद में बात करूंगा। इन बातों पर दीपिका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। करण कपल से पूछते हैं कि आप सीक्रेटली इंगेज थे। रणबीर जवाब में कहते हैं, "साल 2015 में मैंने इसे प्रपोज किया था।"


पहले ही सगाई कर चुके थे रणवीर-दीपिका

"इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं।" तभी दीपिका कहती हैं, "एडवांस बुकिंग।" साथ ही करण ने दीपिका पादुकोण से ये भी सवाल किया कि किसके साथ उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री अच्छी लगती है। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी जमती है। वे उनके साथ मूवी भी करने जा रही हैं। बता दें कि ऋतिक और दीपिका साथ में 'फाइटर' फिल्म करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म से स्क्रीनी शेयर करेंगे। 'फाइटर' फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। कॉफी विद करण 8, 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment