....

Hartalika Mehndi : सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं हरतालिका तीज, मेहंदी का हैं खास महत्व

 


Hartalika Teej Mehndi  2023:  18 सितंबर को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाने वाला है। उदया तिथि से 18 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

 हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा बनाई जाती है और शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा की जाती है। 

इस व्रत को सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। हरतालिका तीज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । महिलाएं पूजा की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। इन खास त्योहारों पर हाथों में मेहंदी का खास महत्व हैं। 

मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। अगर आप भी हरतालिका तीज के खास मौके पर आसान और खूबसूरत मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment