....

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज हरदा, खरगोन और अलीराजपुर में, विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

 




 भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव से पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज 29 सितम्बर को हरदा, खरगोन और अलीराजपुर में अनेक विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।


नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच में बायो टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात देंगे। मध्‍य प्रदेश में दो नए लोक विकसित किए जाएंगे। इसके माध्‍यम से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवी अहिल्या लोक और भादवा माता लोक के भूमि-पूजन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।


महेश्वर में होगा देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  29 सितम्बर को महेश्वर में देवी अहिल्या लोक का भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे 3673.35 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। खरगोन जिले के निवासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी निकट भविष्य में प्राप्त होगी।


हरदा में होगा किसान सम्मेलन और हितग्राहियों को हितलाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 29 सितम्बर को हरदा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम विभिन्न योजनाओं में किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा।


अलीराजपुर में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज अलीराजपुर में माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यहां विभिन्न ग्रामों से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा जल कलश लाकर पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही लाड़ली बहनों सहित अन्य नागरिक विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में वे भागीदारी करेंगे।


भादवा माता लोक में तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितम्बर को नीमच जिले में भादवा माता लोक के लिए भूमि-पूजन करेंगे। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही नीमच में 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जावद बॉयोटेक्नालॉजी पार्क का भूमि-पूजन भी होगा।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment