....

CM शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ देखी Chandrayaan 3 की लैंडिंग कहा - भारत का गर्व और गौरव बढ़ाने वाला दिन


भोपाल :
  आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतर गया है। यह भारत का गर्व और गौरव बढ़ाने वाला है। आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया ने देख लिया कि भारत कहां पहुंच गया है। सबने चंद्रयान को उतरते हुए देखा। 

यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह में कही। मुख्यमंत्री यहां पर एक लाख से अधिक लाड़ली बहनों के साथ चंद्रयान को चांद पर उतारने का लाइव नजारा देख रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने ऐसा दावा किया है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। उनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा विक्रम लैंडर चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है।


मध्य प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से मध्य प्रदेश वासियों की जिंदगी बदल रही है। महिलाओं को ₹1000 महीना दिया जा रहा है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। आने वाले समय मे यह राशि बढ़ाकर ₹3000 की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैंने शहडोल से विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना शुरू किया है। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई काम कर रही है। बच्चों की संपूर्ण शिक्षा की फीस भी मध्य प्रदेश सरकारी भरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया ने भारत के चंद्रयान को चंद्रमा पर उतरते हुए देखा है। अब पूरा देश मध्य प्रदेश वासियों की जिंदगी को बदलते हुए भी देखेगा।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment