भोपाल : 27 जुलाई | मध्य प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को विकास कार्यों की सौगातें दे रहे हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज कटनी जिले के बड़गांव पहुंचे। जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे, जिसे उन्होंने मध्य प्रदेश में सुशासन और विकास का गवाह बताया।
उन्होंने कहा, 'आज का दिन बड़गांव के लिए ऐतिहासिक है। आज ₹313 करोड़ 23 लाख की 4 नई योजनाओं का भूमिपूजन हुआ है। मेरी बहनों, अब आपको हैंडपंप और कुएं पर पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा। हम पाइप लाइन बिछा कर, घर पर टोंटी वाला नल लगा कर पीने का पानी पहुंचा रहे हैं।
बहनों के खातों में 3 हजार रुपये देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।'मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां जन दर्शन यात्रा में शामिल हुए और ₹313 करोड़ 23 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया।
सीएम शिवराज ने हर घर जल पहुंचाने के लिए बड़गांव में ₹279.30 करोड़ रुपए की लागत से ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया है। इस योजना से कटनी के 159 गांव, रीठी के 109, जनपद कटनी के 50 गांव लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ₹1011 करोड़ 5 लाख लागत की बहौरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत कर दी है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 80 हजार एकड़ कृषि भूमि पर सिंचाई होगी।
इससे कटनी तहसील के 5 गांव, बहौरीबंद के 86 गांव, रीठी के 17 गांव, स्लीमनाबाद के 43 गांव में सिंचाई की व्यवस्था होगी। सीएम शिवराज ने यहां पर करीब 2 किमी लंबी जन दर्शन यात्रा भी की, जहां पर अपार जनसमूह उमड़ा।09 कलशों से किया स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़गांव हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीधे लाड़ली बहनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान बहनों ने सीएम पर पुष्प वर्षा कर 109 पवित्र जल कलशों से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
0 comments:
Post a Comment