....

PM Modi ने भारत मंडपम में कहा- तीसरे टर्म में भारत टॉप थ्री इकोनॉमी में होगा

 


नई दिल्ली : PM Modi Inaugurates ITPO Complex:26 जुलाई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सम सम्मेलन केंद्र परिसर को देश को समर्पित किया। 

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय नागरिक आनंदित और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम देश की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था। उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले वीर को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पहली अवधि में देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर था। हमारे दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। मैं ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कहता हूं कि तीसरे टर्म में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर होगा।

पीएम मोदी ने कहा, दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह भारत मंडपम हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया खूबसूरत उपहार है।

 उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहां जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस 'भारत मंडपम' से पूरी दुनिया देखेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए कुछ लोगों ने क्या-क्या कोशिश नहीं की। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment