....

पेट की गैस को तुरंत करें दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे



अक्सर हमने देखा है कि हद से ज्यादा भोजन करने पर हमें पेट में समस्या होने लगती है। किसी फंक्शन में हम खाने को देख खुद को रोक नहीं पाते हैं। ज्यादा खाना खाने की वजह से पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है। जिससे पेट में गैस  होने लगती है। पेट में गैस के कारण किसी भी काम में हम मन नहीं लगा पाते, काफी बेचैनी महसूस होने लगती है। सभी की ये समस्या रहती है कि इस गैस से तुरंत छुटकारा कैसे पाया जाए। आज हम आपके लिए पेट की गैस को तुरंत खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। इन नुस्खों से आपको तुरंत राहत मिलेगी।

लौंग
लौंग का इस्तेमाल अक्सर भोजन में किया जाता है। लेकिन लौंग पेट की गैस में भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आप लौंग का पानी पिएंगे तो आपको गैस से तुरंत राहत मिल जाएगी।

जीरे का पानी
जीरा एक एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप में काम करता है। गैस की समस्या में एक पैन में एक ग्लास पानी डाल लें और इसमें दो चम्मच साबुत जीरा मिलाकर उबाल लें। इसके बाद गुनगुना होने पर इसे छानकर पी जाएं।

नींबू
नींबू हमेशा डाइजेशन में काफी मददगार साबित होता है। जब भी गैस या एसिडिटी की समस्या हो तो दिन में कई बार नमक वाले नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट का पाचन सही रहेगा।

अजवाइन
अजवाइन डाइजेशन में काफी फायदेमंद मानी जाती है। गैस की समस्या होने पर अजवाइन को तवे पर थोड़ा भून लें और खा जाएं। कुछ देर बाद आपके पेट की सारी गैस निकल जाएगी।

छाछ
छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो डाइजेशन में काफी मददगार साबित होता है। इससे पेट का पाचन सही होता है। इसके सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।

केला
केला काफी पौष्टिक फल माना जाता है। इसमें नेचुरल एंटासिड पाया जाता है, जिससे गैस और एसिड रिफलक्स से मुक्ति मिलती है। यदि आप रोज एक से दो केले का सेवन करते हैं, तो आपको गैस की समस्या नहीं होगी।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment