....

मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया की सफल मेजबानी का पुरस्कार

 मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया की सफल मेजबानी का पुरस्कार

खेलो इंडिया यूथ के पांचवें संस्करण के सफल आयोजन का लाभ खेल विभाग को मिलने जा रहा है। वर्ष 2023-24 के लिए मप्र के खेल बजट को 738 करोड़ कर दिया गया है। जो पिछले साल 347 करोड रुपये था। इस तरह मप्र के खेल बजट में दोगुने से ज्यादा वृद्धि की गई है। इससे भोपाल के नाथू बरखेडा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोटर्स काम्प्लैक्स के निमार्ण में तेजी आएगी। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोट‌र्स साइंस सेंटर बनाया जाएगा। मप्र में पिछले माह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हुआ था, इसमें लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च हुए थे, सफल आयोजन के साथ ही प्रदेश के खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन कर 39 स्वर्ण, 30 रजत व 27 कांस्य पदक के साथ कुल 96 पदक जीते थे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश पदक तालिका में पिछली बार के मुकाबले आठवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया था।


नाथू बरखेड़ा में तैयार हो रहा स्पोट‌र्स काम्प्लैक्स खेल विभाग का ड्रीम प्रोजेक्ट है। तीन चरणों में इसे तैयार होना था। पिछले साल खेलो इंडिया के दौरान ही इसमें काम शुरू हो जाना था, लेकिन कम समय के कारण नहीं हो सका। अब पहले चरण में यहां पर एथलेटिक् ट्रैक व दो हाकी मैदान तथा स्पोट‌र्स साइंस सेंटर तैयार किया जाएगा। पूर्व में इसकी अनुमानित लागत लगभग 137 करोड रूपये थी। इसी काम्प्लैक्स में में फुटबाल स् स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स् स्टेडियम भी तीसरे चरण में तैयार किया जाना प्रस्तावित है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment