....

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, PM मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

 


नई दिल्ली, : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav Passes Away) का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात सांस की तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। उनकी बेटी ने इसकी जानकारी दी। उनकी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हो। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

बता दें के राजनीतिक के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक रहे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।' 

बता दें कि शरद यादव का जन्म एक जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही पूरी की थी। उन्होंने जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढ़ाई की थी।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment