....

विराट कोहली ने 46वें शतक के साथ सचिन-जयवर्धने को छोड़ा पीछे

 

भारत और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोहित ने 42 और शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। गिल का वनडे करियर का दूसरा शतक है। वहीं विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली अब विश्व क्रिकेट के 5 सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।


विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली का जबरदस्त फॉर्म जारी है। इस मुकाबले से पहले 267 वनडे में 12588 रन बनाए थे। तीसरे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही सबसे महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है। विराट से पहले जयवर्धने वनडे में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब किंग कोहली ने जगह बना ली है।

श्रीलंका के खिलाफ 10वां शतक

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ 10वां वनडे शतक है। सचिन तेंदुलकर 8 सेंचुरी के साथ दूसरे स्थान पर है।

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने करियर का 74वां शतक लगाया है। कोहली का भारतीय मैदान पर 21वां शतक है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। घर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन 20 शतक के साथ शीर्ष पर थे। किंग कोहली ने इस शतक के बाद उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment