....

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर एक पुल का स्लैब गिर गया। प्रारंभिक जानकारी सामने रही है कि इस हादसे में कुछ रेल यात्री घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।


यह फुट ओवर ब्रिज कितने साल पुराना था। उसका रखरखाव हुआ या नहीं। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्लैब गिरने से हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य रेल यात्री, रेलवे कर्मचारी और जीआरपी के कर्मी मदद के लिए दौड़ पड़ें। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment