चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सोने के आयात में 17% की कमी आई है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर के बीच 24 अरब डॉलर के सोने का आयात हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में 29 अरब डॉलर का गोल्ड इम्पोर्ट किया गया था। अक्टूबर 2022 में सोने का आयात 27.47 प्रतिशत घटकर 3.7 अरब डॉलर रहा। वहीं चांदी का इम्पोर्ट 34.80% घटकर 58.5 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं अप्रैल से अक्टूबर के दौरान सिल्वर का आयात 4.8 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो पिछले साल समान अवधि में 1.52 अरब डॉलर था।
जेम्स
एंड ज्वेलरी निर्यात 24 अरब डॉलर
भारत
गोल्ड का सबसे बड़ा
आयातक है। देश की सबसे अधिक
खपत गहनों उद्योग में है। भारत हर साल लगभग
800-900 टन सोने का इम्पोर्ट करता
है। अप्रैल-अक्टूबर 2022 के दौरान देश
का जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात 24 अरब डॉलर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नए
साल में मांग बढ़ेगी।
0 comments:
Post a Comment