....

पुलिस ने भोपाल के बैरागढ़, एमपी नगर में हुक्का लाउंज पर छापे मारे


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद राजधानी में पुलिस ने हुक्का लाउंज के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात बैरागढ़ एवं एमपी नगर थाना क्षेत्रों में दो हुक्का लाउंज पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर हुक्का एवं तंबाकू और विभिन्न फ्लेवर की नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि लाउंज में मौजूद युवा मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट से दर्जनों हुक्के व हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर पुलिस टीम की दस्तक के बाद वहां हुक्का गुड़गुड़ा रहे आधा दर्जन युवा मौके से भाग निकले थे।

इधर, एमपी नगर थाना पुलिस ने भी शुक्रवार रात भोपाल सोशल हुक्का लाउंज एवं रेस्तरां पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से मयंक हसनानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां से भी हुक्का व फ्लेवर बरामद किए हैं। इस लाउंज से पुलिस को अवैध तंबाकू भी मिला है, जिसका इस्तमाल हुक्का में किया जाता था। जिससे युवाओं में इसकी लत लग सके। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment