....

डूबते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य


देश के तमाम राज्यों में पूरी श्रद्धा के साथ आस्था का महापर्व, छठ पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे तो यह पर्व विशेष तौर उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में मनाया जाता है, लेकिन देश के कई राज्यों में इसे लोग बढ़-चढ़कर मना रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि कई राज्यों में नदियों और तालाबों के घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी। रविवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया।



झारखंड की राजधानी रांची में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के अवसर पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। छठ पूजा समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए और इस अवसर पर पूरे झारखंड वासियों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment