....

96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन

 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का देहांत हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। 96 वर्षीय क्वीन एलिजाबेथ-II फिलहाल स्टॉकलैंड के बाल्मोरल महल में थीं। वहीं पर उनका निधन हुआ। महारानी के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा होंगे। शाही परिवार ने एक बयान में कहा, 'द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट बाल्मोरल में रहेंगे। कल लंदन लौटेंगे।'


इससे पहले पैलेस ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करने के बाद महारानी एलिजाबेथ बाल्मोरल में डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। पैलेस के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'आज सुबह आगे की जांच के बाद डॉक्टर महारानी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित है। उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी गई है।'

लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं

महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में 17 ब्रूटन स्ट्रीट में हुआ था। वह द ड्यूक एंड डचेस ऑफ यॉर्क की पहली संतान थीं, जो बाद में किंग जॉर्ज VI और क्वीन एलिजाबेथ बनीं। 6 फरवरी, 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं महारानी एलिजाबेथ कुल 70 साल और 211 दिन तक सिहासन पर रहीं। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं।


Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment