वर्ष 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक, 'आरआरआर: राइज, रोर, रिवोल्ट' 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महान क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित पीरियड एक्शन-ड्रामा है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले इन क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। RRR को तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा। आरआरआर के दुनिया भर में 8,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है। जबकि फिल्म हिंदी में लगभग 3,200 स्क्रीनों पर दिखाई जाएगी।
अन्य भाषाओं में स्क्रीन की संख्या 3,000 से 3,500 के बीच है। इसके अलावा, फिल्म विदेशों में लगभग 1,750 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। आरआरआर को इस तरह से बनाया गया है कि दर्शक स्क्रीन पर इसकी दृश्य भव्यता का आनंद उठा सकें। व्यापक पैमाने पर रिलीज के अलावा, आरआरआर डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। फिल्म 100 से अधिक सिनेमाघरों में दुनिया भर में आईमैक्स स्क्रीन पर सबसे बड़ी रिलीज होगी। यह 3डी और 2डी में भी उपलब्ध है।
सिनेमाघर में स्क्रीन के आगे कीलें लगवाईं
बाहुबली फ्रैंचाइज़ी की बड़ी सफलता के बाद एसएस राजामौली भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, RRR आरआरआर के साथ वापस रहे हैं। शुक्रवार, 25 मार्च को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म को बंपर ओपनिंग मिल सकती है। इसके चलते सिनेमाघर के संचालक सतर्क हो गए हैं। उन्हें आशंका है कि बेकाबू फैन्स कुछ गड़बड़ कर सकते हैं।
इसलिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक सिनेमाघर में स्क्रीन के आगे कीलें लगवा दी गईं हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसमें सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अभिनय किया है। मघधीरा से लेकर ईगा से लेकर बाहुबली तक, एस एस राजामौली ने कई ब्लॉकबस्टर हाई बजट फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उनकी आगामी फिल्म, RRR भी अपने बड़े बजट के कारण चर्चा का विषय है।
बार-बार रिलीज टलने से बढ़ा बजट
2018 में आरआरआर की आधिकारिक घोषणा की गई थी। COVID-19 महामारी के कारण फिल्म को कई बार स्थगित किया गया है। यह जुलाई 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, फिर इसे 7 जनवरी, 2022 तक के लिए टाल दिया गया और अब यह अंततः 25 मार्च, 2022 को रिलीज़ होगी। निर्माता, डीवीवी दानय्या ने खुलासा किया कि फिल्म का बजट 400 रुपये से 450 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसमें कई बार देरी हुई। इसलिए कई बार रिलीज डेट टालने से फिल्म का बजट भी बढ़ गया।
सफलता की गारंटी बन गए राजामौली
2017 में रिलीज हुई राजामौली की आखिरी फिल्म बाहुबली-द कन्क्लूजन 250 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी। इसने दुनिया भर में 1796.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फ्रैंचाइज़ी की पिछली किस्त, बाहुबली-द बिगिनिंग, 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसने दुनिया भर में लगभग 586 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
0 comments:
Post a Comment