....

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे खंडवा

 खंडवा। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सर्किट हाउस में भाजपा के 20 वरिष्ठ पदाधिकारों और प्रतिनिधियों की बैठक लेकर समीक्षा की। इसमें लोकसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा हुए। इसके पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने दादाजी दरबार पहुंचकर दर्शन किए। वहां से पंधाना विधायक राम दांगोर तथा वन मंत्री विजय शाह के निवास पर पहुंच कर मुलाकात की। इससे पूर्व वे मंत्री विजय शाह से मिलने भी उनके बंगले पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए वीडी शर्मा खंडवा पहुंचे हैं। इस दौरान सर्किट हाउस में उनसे उनसे मिलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की ओर से भी एक प्रतिनिधि मंडल ने भी वीडी शर्मा से मुलाकात की।


भाजपा में कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है और जीतता है : वीडी शर्मा

भाजपा में कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है और जीता है खंडवा लोक सभा उप चुनाव में भी जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी तय करेगी कि टिकट किसको दिया जाना है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता मैं कहीं चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा या स्थानीय इस प्रश्न पर उन्होंने कहा की टिकट जिसको भी मिलेगा। वह पार्टी का कार्यकर्ता होगा रिंग रोड और बायपास के सवाल पर उन्होंने कहा कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से काम में देरी हो सकती है। लेकिन जल्द ही यह सौगात खंडवा को मिलेगी प्रेस वार्ता के बाद वीडी शर्मा नवकार नगर स्थित एक गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं की मुख्य बैठक में शामिल होने पहुंचे यहां उन्होंने लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में भी एके बैठ पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ ली।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment