....

100% vaccination वाला भुवनेश्वर देश का पहला शहर

 Bhuwaneshwar:ओडिशा के भुवनेश्वर शहर  में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। यानी भुवनेश्वर 100% वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। यहां साउथ ईस्ट भुवनेश्वर के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि हमने लगातार वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई। 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पहले ही तय कर लिया गया था।

रिकॉर्ड के अनुसार  भुवनेश्वर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 9 लाख लोग हैं। इनमें 31 हजार हेल्थ केयर वर्कर, 33 हजार फ्रंट लाइन वर्कर हैं। 5 लाख 17 हजार लोगों की उम्र 18 से 44 साल के बीच है। 3 लाख 25 हजार लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं। सभी का टीकाकरण हो चुका है।



भुवनेश्वर में अब तक 18 लाख 16 हजार वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगा है। इसके अलग-अलग कारण हैं। जैसे कुछ लोग पास के जिलों से यहां काम करने आते हैं। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का डोज देने पर रथ ने बताया कि उन्हें पहला डोज दिया जा चुका है।

इसके बाद भी भुवनेश्वर में संक्रमण पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। भुवनेश्वर में रविवार को 318 नए मामले सामने आए और 317 लोग ठीक हुए। यानी यहां संक्रमित होने वालों का आंकड़ा ठीक होने वालों से ज्यादा है। भुवनेश्वर में एक्टिव केस 2.5 हजार के करीब हैं। अब तक 800 लोगों की मौत हुई है। दूसरी वेव के 5 महीनों के दौरान यहां 65 हजार केस सामने आए हैं।

2011 की जनगणना में भुवनेश्वर की आबादी 8.37 लाख थी। अनुमान के मुताबिक अब 10 लाख के करीब है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 1 लाख (10%) लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओडिशा में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या रिकवर होने वालों से ज्यादा है। ये चिंता की बात है। ओडिशा में के रविवार को 74,735 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें से 1,437 लोग संक्रमित मिले। पुरी में 146 मामले आए, लेकिन सिर्फ 51 रिकवर हुए। भद्रक जिले में 47 पॉजिटिव मिले और इतने ही ठीक हुए। राज्य में अब तक कोरोना से पॉजिटिव होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के करीब पहुंचने वाला है। राज्य का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR 1.92%)है।   

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment