....

प्रदेश सरकार पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के सपनों को साकार करेगी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के अधूरे सपनों को साकार करने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बुरहानपुर जिले के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिना नंदू भैया के बुरहानपुर जिले के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर के परमानंद गोविंद वाला ऑडिटोरियम में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।



मुख्यमंत्री चौहान ने लगभग पौने दो सौ करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 106 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 67 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

        कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन भी किया।


  

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment