....

फैक्ट चेक पोर्टल का मुख्यमंत्री चौहान ने शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जनसम्पर्क विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि यह पोर्टल आमजनों को भ्रामक खबरों और अफवाहों की वस्तु-स्थिति की जानकारी देने का कार्य करेगा।



मंत्रालय में आयोजित पोर्टल शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क  शिवशेखर शुक्ला, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क आशुतोष प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, नीतियों और जन-कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में भ्रामक खबर चलने से शासन की छवि धूमिल होती है। ऐसी खबरों के संबंध में तत्काल सही वस्तु-स्थिति आमजन के सामने लाना जरूरी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में जनसम्पर्क विभाग का फैक्ट चेक पोर्टल अहम भूमिका निभाएगा।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment