....

बंपर वोटिंग हुई, भाजपा की जीत भी बंपर होगी

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में मतदान के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जनता ने बंपर वोटिंग की। मतदान के दौरान कोरोना के भय का असर नहीं दिखा। कई इलाकों में 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जितनी बंर वोटिंग हुई, उतनी बंपर जीत भाजपा की होगी। 



बकौल शिवराज बड़े उत्साह के साथ जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस की बौखलाहट स्पष्ट रूप दिखाई दे रही है। वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। 2018 में सरकार बनी तो उनकी ईवीएम ठीक थी। कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। बता दें कि मतों की गितनी 10 नवंबर को होगी।।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment