....

मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति


रिलायंस इंडिया लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारतीय कारोबारी जगत में उनका डंका लगातार बज रहा है और उनकी संपत्ति में लगातार उछाल भी देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी की संपत्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति से भी अधिक हो गई है। अंबानी ने लैरी पेज को पीछे छोड़ा और दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में छठा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि की सबसे खास बात ये है कि वे दुनिया के टॉप 10 अमीरों में एकमात्र एशियाई हैं।


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 72.4 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम कैप में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रिलायंस का एम कैप 12 लाख करोड़ के स्तर को पार कर गया है।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment