....

कोरोना वायरस की वजह से वरुण धवन की मौसी का निधन


दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगाता बढ़ता जा रहा है। एक्टर वरुण धवन ने शनिवार को अपने फैंस को बताया कि उनकी मौसी का निधन हो गया है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौसी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में गायत्री मंत्र लिखा और अपना दुख प्रकट किया। एक्टर ने अपनी मासी के निधन पर लिखा-'लव यू, मासी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'


वरुण धवन की मौसी का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की अभिनेत्री बेटी जोआ मोरानी जब अस्पताल में भर्ती थीं, तो वरुण धवन ने उनसे बात की थी। इस दौरान वरुण धवन ने जोआ को बताया था कि उनकी एक रिश्तेदार भी Covid-19 से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उस वक्त वरुण ने कोरोना वायरस के शिकार उस रिश्तेदार का नाम नहीं बताया था। वरुण की मौसी अमेरिका के शिकागो शहर में रहती थीं।

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment