....

अब तक देश मे 10 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए 


कोरोना वायरस के खिलाफ जंग आगे बढ़ चुकी है। पूरे देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांट दिया गया है और लॉकडाउन भी 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच, भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 37,700 पार हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल COVID19 पॉजिटिव की संख्या 37776 पहुंच गई है, इनमें 26,535 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों का इलाजे देश के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है। 10,018 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से अपने घरों को जा चुके हैं, वहीं मृतकों का आंकड़ा 1223 हो गया है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जहां कुल पीड़ितों का आंकड़ा 11506 पहुंच गया है। भारत में 10 हजार से ज्याद केस वाला महाराष्ट्र देश का एक मात्र राज्य है। हालांकि बीमारी से ठीक होने के बाद मुंबई के मीरा रोड के एक अस्पताल से आज 56 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
पंजाब में आज 187 नए COVID19 मामले सामने आए हैं जिनमें अमृतसर से 53 मामले शामिल हैं। राज्य में कुल मामले 772 हो गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2 हो गई है, 33 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, 1 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग राज्य से बाहर चले गए। इसी तरह हरियाणा में 19 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 376 हो गई है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment