....

सचिन तेंदुलकर इस महामारी से निपटने के लिए 5 हजार लोगों को खाना खिलाएंगे


नई दिल्ली । महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले ही 50 लाख रूपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिए तेंदुलकर को धन्यवाद दिया।


अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अपनालय की मदद करने के लिए शुक्रिया सचिन तेंदुलकर। आपकी मदद के चलते अपनालय मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित लोगों की मदद कर सकेगा।
सचिन मुंबई के शिवाजी नगर और गोवांडी एरिया में 5 हजार लोगों को एक महीने तक राशन देंगे। लॉकडाउन के चलते मुंबई का ये एरिया काफी प्रभावित है वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। तेंदुलकर ने अपनालय के ट्वीट पर जवाब दिया और कहा कि अपनालय को शुभकामनाएं और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।
देशभर में महामारी का कहर लगातार बढ़ रहा है और पिछले 12 घंटे में 547 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। महामारी से बीते 12 घंटे में रिकॉर्ड 30 लोगों की मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 199 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महामारी के कुल 6412 मामलों में से 5709 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 503 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment