....

अपनी डॉक्टर बेटी को मिल्खा सिंह ने याद किया 


पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अब भी हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। और आज देश में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। 


कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लड़ाई में डॉक्टर के साथ पैरा मेडिकल स्टॉफ जैसे नर्स, लैब टेक्नीशियन आदि के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। मगर जनता के योगदान को सराहा जा रहा है। इस महामारी में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।  इस संकट की घड़ी में डॉक्टर्स, नर्स समेत जितने भी स्वास्थ्यकर्मी हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। इस कड़ी में पूर्व ओलंपियन धावक मिल्खा सिंह ने भी अपनी डॉक्टर बेटी को याद किया। उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। वह अमेरिका के एक अस्पताल में कोरोना मरीजों की इलाज कर रही हैं।
मिल्खा सिंह ने कहा, 'मेरी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। हमें उसपर काफी गर्व है। वह रोज हमसे बात करती है और अपना ध्यान रखने को कहती है। हम उसके बारे में चिंतित हैं, लेकिन उसे अपनी ड्यूटी करना जरूरी है।'  

Share on Google Plus

click Anonymous

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment