....

महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री

भोपाल : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तंभ है।
मंत्रियों ने दी बधाई
महिला-बाल विकास मंत्री ने सभी वर्गों की महिलाओं को बधाई देते हए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के भरपूर मौके हैं। वे उद्योगपति से लेकर पुलिस अधिकारी और पायलट तक बन सकती हैं। राज्य सरकार उन्हें सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने महिला दिवस पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री सचिन यादव ने विभिन्न कृषि कार्यों से जुड़ी महिलाओं, प्रगतिशील महिला किसानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें महिला दिवस की बधाई दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों और महिला पंचायत प्रतिनिधियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment