....

मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र में जनभागीदारी के 12 कालेज में नियुक्त हुए अध्यक्ष


भोपाल ! उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 12 कालेजों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसमें जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके को जामई, दमुआ और तामिया कालेज का अध्यक्ष बनाया है।


चौरई में धीरज शर्मा, चांद में हरीश शर्मा, बिछुआ में पृथ्वीराज राजपूत, पीजी कालेज छिंदवाड़ा में शाहिद खान, गर्ल्स कालेज छिंदवाड़ा में  सुरेश कपाले, विधि कालेज छिंदवाड़ा में सत्यप्रकाश शुक्ला, पांडुरना में निलेश उईके, हर्रई में महेंद्र राठीरिया और उमरानाला में किशोर डोंगरे शामिल हैं। विधायक सुनील उईके तीनों कालेज में जब तक अध्यक्ष रहेंगे जब तक वे विधायक हैं। जैसे ही वे विधायक के दायित्व मुक्त हो जाएंगे। उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ना होगी। प्रदेश में करीब 516 कालेज हैं। विभाग अभी तक करीब डेढ़ सौ कालेजों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर सका है। अभी भी राज्य में करीब 350 कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष के नियुक्ति के इंतजार में हैं।

Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment