....

Kabir Singh : सोमवार को अकल्पनीय कमाई, छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा

Kabir Singh का पहला वीकेंड उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा था और अब पहला सोमवार भी जोरदार रहा है। सोमवार जैसे कामकाजी दिन में इस फिल्म ने 17.54 करोड़ रुपए कमी लिए हैं। 
इस लिहाज से उम्मीद की जा सकती है कि शाहिद की यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ की कमाई कर लेगी। बेहद कम स्क्रीन्स और 'ए' सर्टिफिकेट के होते हुए भी यह कमाई कर रही है तो वाकई बड़ी बात है।
बता दें कि जानकार मान रहे थे कि फिल्म पहले वीकेंड पर 60 करोड़ कमाएगी, लेकिन यह 70 करोड़ ले आई। पहले दिन इसने तमाम उम्मीदों से आगे जाकर 20.21 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को यह कमाई बढ़ी और आंकड़ा 22.71 करोड़ रुपए हो गई। संडे को इसने लंबी छलांग लगाई और 27.91 करोड़ जेब में डाले। अब कुल कमाई 88.37 करोड़ रुपए हो गई है।
इस फिल्म का शाहिद कपूर की एंट्री 100 करोड़ क्लब में करवाना लगभग तय है। शाहिद की 'पद्मावत' जरूर 100 करोड़ कमा चुकी है लेकिन उसका श्रेय रणवीर सिंह और दीपिका के खाते में भी जाता है। 'कबीर सिंह' शाहिद की सोलो फिल्म है, यह 100 करोड़ कमाएगी तो केवल शाहिद के दम पर। समीक्षाओं में भी इसकी तारीफ हुई है और देखने वाले भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसमें सारे वो गुण देखे जा रहा हैं जो एक हिट फिल्म में होना चाहिए।
फिल्म की लंबाई 2.55 घंटे है जो थोड़ी ज्यादा है। गाने हिट हैं और इस वजह से भी लोग आ रहे हैं। 'कबीर सिंह' दो साल पहले रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माता है टी-सीरीज के भूषण कुमार। साउथ की 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवराकोंडा मुख्‍य भूमिका में दिखे थे।
Kabir Singh को भारत में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इतनी स्क्रीन्स पर यह 30 करोड़ तक आसानी से कमाने की क्षमता रखती है। विदेश में इसे 493 स्क्रीन मिली हैं। शाहिद कॉलेज स्‍टूडेंट हैं और किआरा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड हैं। 'कबीर सिंह' फिल्‍म की कहानी में हीरो, जूनियर लड़की से प्यार करता है लेकिन एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे से शादी कर लेती है। इसके बाद नायक शराबी हो जाता है और गुस्सा हावी हो जाता है। हिंदी रीमेक में कहानी को मामूली बदला गया है। Kabir Singh का तीन हफ्ते चलना तय है। दो दिन बाद आ रही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' से इसकी कमाई पर फर्क नहीं पड़ने वाला।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment