भोपाल : चुनाव प्रचार सामाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह परिवार सहित न्यूमार्केट स्थित कॉफी हाउस पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और छोटे बेटे कुणाल भी थे।
मुख्यमंत्री को कॉफी हाउस जाता देख लोगों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री ने वहां डोसा और कॉफी अॉर्डर की। मुख्यमंत्री यहां काफी रिलेक्स मूड में दिखे।
उन्होंने कहा कि करीब चार महीने चुनाव की व्यस्तता के चलते परिवार को बिलकुल भी समय नहीं दे पाया। कल चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद घर पहुंचा और सो गया। आज सुबह ही शाम को बाहर जाने का कार्यक्रम बना तो यहां परिवार सहित कॉफी पीने आ गया।
मुख्यमंत्री की कॉफी हाउस में पहुंचने की खबर के बाद वहां मीडिया से जुड़े लोगों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर पुराने दिनों की याद आ गई।
जब उनसे प्रदेश में अगली सरकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा की सरकार प्रदेश में चौथी बार भी बनेगी। हमने बीते 15 साल में प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए काम किए हैं।

कुणाल ने बताया कि पापा (शिवराज) बहुत व्यस्त रहते हैं। हमे कम ही समय दे पाते हैं। लेकिन, जब मिलते हैं तो वो सारी कमी दूर हो जाती है। मैं इस चुनाव में पहली बार बुदनी में मतदान करूंगा। काफी अच्छा लग रहा है। मुझे साउथ इंडियन और चाइनीज भोजन पसंद है। आज से पहले गर्मियों में हम पापा के साथ कहीं घूमने गए थे।
0 comments:
Post a Comment