....

मप्र : बुधनी में कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ अरुण यादव को उतारा

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज (शुक्रवार) नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा ने देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की। 

कांग्रेस ने छठवीं सूची में सात उम्मीदवारों के नाम तय किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी से उतारा है।

 पार्टी ने अब तक 229 सीटों पर प्रत्याशी तय किए। जतारा सीट लोक जनतांत्रिक दल (लोजद) के लिए छोड़ दी। भाजपा ने चौथी और आखिरी सूची में पन्ना से मौजूदा विधायक कुसुम महदेले का टिकट काट दिया गया।

 राज्य में 28 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।कांग्रेस ने आखिरी सूची में तीन नाम तय किए और तीन सीटें- इंदौर-1, मानपुर और रतलाम ग्रामीण पर प्रत्याशी बदल दिए। इंदौर-1 पर पहले प्रीति अग्निहोत्री को प्रत्याशी बनाया गया था। अब संजय शुक्ला को टिकट दिया।

 मानपुर में तिलकराज सिंह की जगह ज्ञानवती सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि रतलाम रूरल में लक्ष्मण सिंह डिंडोर की जगह थवर लाल भूरिया पर भरोसा जताया है।

भाजपा की चौथी और अंतिम सूची में बीजेपी ने पन्ना से मौजूदा विधायक कुसुम महदेले का टिकट काट कर पूर्व मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पहली सूची में 176 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। दूसरी में 17, तीसरी में 32 और अंतिम चौथी सूची में 7 उम्मीदवारों की घोषणा की।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment