....

मिशन 2018 में मोर्चा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : CM शिवराजसिंह

भोपाल :  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई।
बैठकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 में मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। 
साढ़े 14 वर्षो में राज्य सरकार ने हर वर्ग, समुदाय के लिए कल्याणकारी कार्य से प्रदेश की जनता को सुकून और कल्याणकारी कार्यो से उनका जीवन स्तर ऊंचा करने का काम किया है। हितग्राहियों को पार्टी के अंचल में लाकर उनके समर्थन को मतपेटी तक ले जाने का कार्य कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क और संवाद करके करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि हमारे पास उपलब्धियों की पंजी है। कार्यकर्ता गौरव के साथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर, हर मतदाता तक पहंचाए।
 विधानसभा चुनाव 2018 प्रदेश के विकास के लिए और स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए है। उन्होंने सचेत किया कि कांग्रेस की अफवाहों का जमकर जवाब दें और जनता को भ्रमित न होने दे।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में निर्णय लिए गए कि 1 से 7 अगस्त तक जनजाति छात्रावासों में छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा एवं प्रदेश सरकार की छात्र कल्याण नीतियों से अवगत कराया जायेगा। 
9 अगस्त को जनजाति जिले में जनजाति सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे, जिसमें 13 अगस्त से प्रारंभ होने वाली संबल योजना का प्रतिकात्मक शुभारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर जनजाति समाज के प्रमुखों का सम्मान भी किया जायेगा। 15 अगस्त से 15 सिंतबर तक जनजाति ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाले आयोजित की जायेगी।
अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में निर्णय लिए गए कि 5 से 31 अगस्त संभागीय बस्ती सम्मेलन आयोजित होंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता बस्ती में पहंुचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का पंजीयन करेेंगे। कार्यकर्ता बस्तियों के घर-घर पहंुचकर संबल योजना, बिजली बिल माफी योजना सहित अन्य सभी योजनाओं से जनता को अवगत कराकर संबल योजना के फार्म भी भरवाए जायेंगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में निर्णय लिए गए कि 1 से 3 अगस्त तक संबल योजना की तैयारियों को लेकर संभागीय बैठकें आयोजित की जायेगी। 
4 से 20 अगस्त तक मोहल्ला बैठकें कर निचले स्तर तक लोगों को प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक हितैषी नीतियों एवं योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। साथ ही युवा एवं मेधावी सम्मेलन भी आयोजित किए जायेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योति धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रदीप लारिया, श्रीमती रंजना बघेल, प्रदेश महामंत्री  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री बुद्धसेन पटेल, सांसद  फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन के मंत्री  विजय शाह, लालसिंह आर्य, अंतरसिंह आर्य,  विश्वास सारंग,  ओमप्रकाश धुर्वे,  नारायण सिंह केसरी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह पटेल,  नागर सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सूरज कैरो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष  सनवर पटेल, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  तनवीर अहमद, निगम मंडल के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष, कार्यसमिति के सदस्य सहित सभी मोर्चो के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment