....

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस अगले महीने कर लेंगे सगाई?

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस  को पिछले कुछ दिनों से दोनों के नाम को जोड़कर देखा जा रहा है. कहा ये भी जा रहा है कि प्रियंका जान-बूझकर जोनस को मुंबई में अपनी मां और फैमिली से मिलवाने के लिए जोनस को इंडिया लेकर आईं हैं.

 निक को मां से मिलवाने के बाद देसी गर्ल इन दिनों कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं.  पिछले साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर दोनों को पहली बार साथ देखा गया था

तब किसी ने नहीं सोचा था कि बात अफेयर से शुरू होते-होते शादी तक पहुंच जाएगी. फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अगले महीने सगाई करने वाले हैं. 

दरअसल निक का प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलना ही इस बात का सबूत माना जाने लगा था कि इस रिश्ते को लेकर प्रियंका काफी सीरियस है अब उनकी सगाई की खबर सुनने के बाद यह पक्का हो गया है दोनों जल्द ही इस रिश्ते को अपना नाम देने वाले हैं.

बता दें कि जब प्रियंका और निक भारत आए तो दोनों के हाथ में एक जैसी अंगूठी थी. इससे लगता है कि प्रियंका ने भारत आने से पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था. हालांकि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं लेकिन इससे प्रियंका को कोई फर्क नहीं पड़ता.

लंबे समय से निक और प्रियंका अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं. दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा गया. जिसके लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों में कुछ चल रहा है.

 अमेरिका में शूटिंग के सिलसिले में लंबा वक्त बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौटी हैं. उनके साथ निक जोनस भी हैं. 

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपने नए बंगले में एक पार्टी प्लान करना चाहती हैं और इसीलिए वह निक के साथ मुंबई पहुंची है. प्रियंका की इस प्रॉपर्टी की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. सी फेसिंग यह बंगला, प्रियंका के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment