27 जुलाई को एक सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटे और 43 मिनट की होगी।
इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा। इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
इस ग्रहण का प्रभाव चार राशियों मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन पर पर शुभ माना जाएगा। वहीं कुंभ, तुला, कर्क व वृष राशि पर मध्यम प्रभाव पड़ेगा। मकर, मिथुन, कन्या व धनु राशि पर अशुभ माना गया है।
इस राशि के लोग ग्रहण के समय भगवन शिव की आराधना कर अनुकूल प्रभाव बना सकते है। चंद्रग्रहण का गोचर के अनुसार अलग- अलग प्रभाव होता है। चंद्रग्रहण पर सभी को दान पुण्य करना चाहिए इसका अधिक लाभ मिलता है।
चंद्रग्रहण पर लोगों को सोने, चांदी व तांबे के नाग का काले तिल तांबे की प्लेट में रखकर दान करना शुभ माना जाता है।
0 comments:
Post a Comment