....

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 मई को भोपाल आएंगे

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 मई को भोपाल के प्रवास पर आएंगे। इस दिन शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
इसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश पदाधिकारी और सभी मोर्चा संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। प्रदेश में पार्टी के साढ़े आठ सौ से ज्यादा मंडल हैं। इसके अलावा सारे पदाधिकारी मिलाकर दो सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भोपाल प्रवास के दौरान अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसमें युवा मोर्चा के चलो पंचायत अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
इस अभियान के तहत 14 मई को मध्यप्रदेश की 23 हजार पंचायतों तक भाजपा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय नेतागण पहुंचकर बैठक करेंगे।
 कार्यसमिति बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक आदि भी शामिल होंगे।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment