....

J&K : पाक सेना ने किया सीज फायर का उल्लंघन, 4 भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए जम्मू-कश्मीर में सीज फायर का उल्लंघन किया है। 

पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भिंबर गली सेक्टर में एलओसी पर सीज फायर का उल्लंघन किया है। 

बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह 11 बजे पुंछ जिले में सीज फायर का उल्लंघन किया था।

 जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की।

 उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।'

अधिकारी ने कहा, 'एक 15 साल की लड़की और सेना का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की शुरुआत सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से जवाब दिया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment