भोपाल : विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और भोपाल में हुए शक्तिकांड पर चर्चा से पहले दर्शक दीर्घा से स्कूली छात्राओं को बाहर कर दिया गया।
चर्चा शुरू होने से पहले विधायक गोविंद सिंह ने कहा कि चर्चा के दौरान लड़कियों का रहना उचित नहीं है, इसके बाद स्पीकर ने छात्राओं को बाहर ले जाने के निर्देश दिए। इस पर गोपाल भार्गव ने आपत्ति ली।
गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सदन के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि महिला अपराध पर चर्चा करते समय भाषा का संयम रखें।
विधानसभा अध्यक्ष ने भी आग्रह किया कि शब्दों की मर्यादा रखी जाए। साथ ही मीडिया से अनुरोध किया कि इस गंभीर विषय पर सही नजरिया रखा जाएगा।
गौरतलब है कि विपक्ष द्वारा दो दिन तक लगातार हंगामे के बाद सरकार ने शुक्रवार को चर्चा करने की मांग स्वीकार करी थी।
0 comments:
Post a Comment