....

गुजरात चुनाव से पहले CM रूपानी को बड़ा झटका, सेबी ने लगाया जुर्माना

नई दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के सीएम विजय रूपानी को बड़ा झटका लगा है। सेबी ने विजय रूपानी की हिंदू अविभाजित परिवार पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

 रूपानी की कंपनी पर सारंग केमिकल्स की कंपनी के साथ व्यापार में हेर-फेर का आरोप लगाया है। सेबी ने विजय रूपानी की कंपनी समेत कुल 22 कंपनियों पर जुर्माना लगा है।

 सेबी के मुताबिक जनवरी 2011से लेकर जून 2011 के बीच विजय रूपाणी की कंपनी ने हेर-फेर किया है। विजय रूपाणी को ये जुर्माना 45 दिनों में देना होगा।

सेबी के नोटिस में लिखा गया है कि इन कंपनियों ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक-दूसरे के शेयरों का व्यापार किया। सेबी ने 22 कंपनियों पर कुल 6.9 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। जिनमें से एक विजय रूपानी की कंपनी है। 

मई 2016 में सेबी ने एक नोटिस जारी कर कहा था कि ये 22 कंपनियों ने सेबी के एक्ट का उल्लघंन किया है।सेबी का कहना है कि जुर्माने की राशि उल्लंघन के अनुरूप ही है। इन 22 नामों में दो ब्रोकर हैं। जिनके जरिये कारोबार किया गया था।

 उन दोनों से 8-8 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। कथित हेरफेर भरे सौदे जनवरी, 2011 से जून, 2011 के बीच किए गए थे।
सेबी के इस नोटिस के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा की कहानी शाह-जादा, शौर्य और अब विजय रूपानी'।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment