नई दिल्ली : अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हमले की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नजरें विश्व के 15 ऐसे ठिकानों पर हैं, जहां वह परमाणु हमला कर सकता है।
यह दावा यूरोपीय थिंकटैंक यूरोपियन कमीशन ऑफ फॉरेन रिलेशंस ने अपनी रिपोर्ट में किया है। उसके अनुसार उत्तर कोरिया वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस व पेंटागन के अलावा अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में मौजूद सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों पर परमाणु हमला करके उन्हें तबाह कर सकता है।
उत्तर कोरिया परमाणु हमले की क्षमता विकसित कर लेने का दावा करता है। उसने 2006, 2009, 2013, 2016 और सितंबर 2017 तक छह परमाणु परीक्षण भी किए हैं। उसके मुताबिक उसकी मिसाइलें अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उनपर अधिक शोध हो रहा है।
0 comments:
Post a Comment