....

मप्र से राज्यसभा के लिए संपतिया उइके ने दाखिल किया नामांकन

भोपाल : मप्र से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने वाली भाजपा की प्रदेश मंत्री संपतिया उइके करोड़पति हैं। उइके के पास 3 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपए की चल-अचल संपत्ति है। 
हालांकि उनके ऊपर 1 करोड़ 67 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज भी है। उइके ने शुक्रवार दोपहर विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विधानसभा में भरे गए शपथ पत्र के मुताबिक उइके के पास 30 लाख 94 हजार रुपए से ज्यादा की चल संपत्ति है। 
इसमें 13 लाख रुपए कीमत का सोना और एक लाख 40 हजार रुपए की चांदी है। इसके अलावा उनके पास 19 हजार रुपए कैश मौजूद हैं। वहीं 5-5 लाख रुपए की दो एफडी भी उनके नाम पर जबलपुर के इलाहाबाद बैंक में है।
शपथ पत्र के मुताबिक उइके के नाम पर भोपाल की खजूरी कलां में एक घर भी है। 580 वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने इस घर को उन्होंने 2015 में 21 लाख रुपए में खरीदा था। 
चार एकड़ जमीन पर बनाए वेयरहाउस के लिए उन्होंने करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपए का बैंक से कर्ज लिया था। उइके के पास 5 टुकड़ों में लगभग 9 हेक्टेयर खेती की जमीन है। जिसकी कीमत सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा है।
नामांकन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के लिए संपतिया उइके का चयन आदिवासियों का सम्मान है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने उइके के बारे में कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।
संपतिया उइके और उनके बेटे के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में पूछने पर उइके ने कहा कि मेरे खिलाफ लगे आरोप निराधार हैंं।
राज्यसभा निर्वाचन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में के पद्मराजन ने भी गुस्र्वार को नामांकन दाखिल किया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment