....

CM शिवराज सिंह को नागरिकों ने दी जन्म दिन की शुभकामनाएँ,रक्तदान शिविर में हुए शामिल



भोपाल  : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिन पर आज बड़ी संख्या में नागरिकों सामाजिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थए सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

 श्री चौहान ने सादगी और गरिमा के साथ अपना जन्म दिन मनाया और सभी की शुभकामनाएँ स्वीकार की। उन्होंने दिन की शुरूआत पूजा.अर्चना से की। सुबह से ही बधाई देने वालों का आना शुरू हो गया था जो दोपहर तक चलता रहा।

मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय रक्तदान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के जन्म दिन को सेवा  दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें युवाओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान दिया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा उपाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह मंत्रीगण सर्वश्री  रूस्तम सिंह अंतर सिंह आर्यओमप्रकाश धुर्वे रामपाल सिंहलाल सिंह आर्य विश्वास सारंग श्रीमती ललिता यादव महापौर आलोक शर्मा सांसद और भाजपा अध्यक्ष  नन्द कुमार चौहान उपस्थित थे। राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष  सुरजीत सिंह चौहान मुख्य सचिव   पुलिस महानिदेशक और बड़ी संख्या में राजधानी एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आये गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment