....

रंग बताते हैं व्यक्तित्व के राज

रंगो की निराली दुनिया में रंगो के जरिए आप किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व भी पता कर सकते हैं। बस करना यह है कि उस व्यक्ति के पसंदीदा रंग के बारे में आपको पता करना होगा।
रंगो से व्यक्तित्व जानने का यह तरीका कितना पुराना है, वैसे इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं। लेकिन इतना तय है कि रंग किसी भी व्यक्तित्व को काफी अच्छे ढ़ंग से व्यक्त करने का माद्दा रखते हैं।
जैसे यदि किसी व्यक्ति को लाल रंग पसंद है तो उसके व्यक्तित्व में यह गुण जरूर होंगे। हालांकि कुछ अपवाद हो सकते हैं।
लाल रंग: अधिक आकर्षक। भीड़ में अलग दिखाई देने वाला और धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्तित्व। उत्साह और जोश से भरा हुआ।
जामुनी (परपल): दूरदर्शी। खुद पर नियंत्रण रखते हैं। इनका अंदाजा सटीक होता है यानी छठी इंद्री काफी सक्रिय होती है।
पीला: सकारात्मक विचार। हंसमुख स्वभाव। नए विचारों का स्वागत। नए दोस्त बनाने में रुचि। सफल होने के प्रयासों में ताउम्र लगे रहना। दूसरों को हंसाना।
नीला: आकर्षक चीज़ों की ओर अधिक झुकाव। स्वाभिमानी। प्रेम संबंधों में भी यह काफी विश्वसनीय।
हरा: जमीन से जुड़े हुए यानी डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले। हर परिस्थिति में ढल जाने वाले। अपने से छोटे लोगों को साथ लेकर चलने वाले।
गुलाबी: हंसमुख। भावुक। शर्मीला व्यवहार। प्रेम की भावनाओं में डूब जाने वाले।
सफेद: शांत स्वभाव। आशावादी, दूरदर्शी व्यक्तित्व।
काला: रूढ़िवादी स्वभाव। क्रोधी। स्थिर सोच। बदलाव पसंद नहीं करते हैं।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment