....

कछुए के पेट से निकली 915 सिक्कों की पोटली

बैंकाॅक : थाइलैंड में समुद्र के किनारे गंभीर हालत में एक कछुआ मिला। सिटी स्कैन में उसके पेट में डॉक्टरों ने कुछ ऐसा दिखा कि सब चौंक गए।
 इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले जिसे सर्जरी कर निकाला गया। सवाल ये उठता है कि आखिर से सिक्कों की पोटली उसके पेट में आई कैसे तो आपको बता दें कि लोग अपनी मुराद पूरी होने के लिए सिक्के पानी में फेंकते हैं और समुद्री जीव उसे खा लेते है।
'बैंक' नाम का यह कछुआ लोगों को एक जलाशय के नजदीक गंभीर हालत में मिला। लोगों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
 सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसे दर्द और सूजन हुई। उसे लंग इंफेक्शन भी हो गया था।
इस कछुए की आंत में डाॅक्टरों को फिशिंग हुक भी फंसा हुआ मिला। सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment